नावकोठी: नावकोठी थाना: चार वारंटी के घर चिपकाए इश्तेहार, हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती
पुलिस ने नावकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फरार चल रहे चार वारंटी के घर इश्तेहार का नोटिस चिपकाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के नामजद सहित अन्य को 15 दिन के अंदर हाजिर होने का वार्निंग दिया गया है। नहीं तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।