नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, विभिन्न संगठनों के नेता शामिल हुए
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन के नेता कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजद एवं लोजपा के कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।