हलसी: हलसी थाना पुलिस ने बछिया बीघा गांव से मारपीट के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
हलसी थाना की पुलिस ने हलसी थाना कांड संख्या 258/25 मारपीट मामले में बछिया बीघा गांव से इसी गांव के रहने वाले अर्जुन बिंद के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 12 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 22 अक्टूबर 2025 को बछिया बीघा गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. मामले में सात लोग नामजद हैं.