सहजनवा: भगवानपुर टोल प्लाजा (लिंक एक्सप्रेसवे) पर मुख्यमंत्री योगी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत भगवानपुर टोल प्लाजा (लिंक एक्सप्रेसवे) परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान, विधायक राजेश त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।