कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम द्वारा शिवपुरी शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दूसरे दिन भी राजस्व टीम ने शिवपुरी के ग्राम सिंहनिवास में सर्वे क्रमांक 2440 अवैध कॉलोनाइजर गोविंद रावत पुत्र मनीराम रावत और सर्वे क्रमांक 2517 अवैध कॉलोनाइजर गंगाराम रावत पुत्र रामपाल रावत की अवैध कॉलोनी में जेसीबी द्वारा सड़कों को हटाया गया और कॉलोनाइजर को विधिवत अनुमति के साथ नियमानुसार कॉलोनी निर्मित करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026