राजपुर: धनसोई में भीम उत्सव यात्रा निकाली गई, मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ
Rajpur, Buxar | Apr 14, 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जंगलिया आश्रम परिसर में भव्य भीम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना किया।