चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर दुर्ग मार्ग पर एक फर्नीचर दुकान पर बुधवार तड़के 10-15 लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बकरे को दुकान में रखने के विवाद के चलते हमलावरों ने पत्थरों और बाइक के साइलेंसर से तोड़फोड़ की, जिसमें बाहर रखी कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं।