पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
बाइक चोरी के मामले में संज्ञान लेते हुए बहादुरपुर थाने में एक टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बाइक चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया किया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम 5:36 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने दी है।