पटना ग्रामीण: राजद सुप्रीमो ने X पर दी जानकारी, तेज प्रताप यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वही परिवार से भी तेजप्रताप को दूर किया। रविवार की दोपहर 3:09 मिनट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी।