पचरुखी: मोहम्मदपुर मोड़ के समीप बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
मोहम्मदपुर मोड़ के समीप रविवार की दोपहर ढाई बजे बोलेरो के धक्के से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।