पचरुखी: मन्द्रपाली गांव में रुपये लेनदेन को लेकर दो मौलवियों पर चाकू से हमला, एक की मौत, एक घायल
पचरुखी थाना के मन्द्रपाली गांव में शनिवार की रात 10:00 बजे रुपए लेनदेन को लेकर अज्ञात लोगों द्वारा दो मौलवी पर चाकू से हमला कर दिया गया।जिसमें एक मौलवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक मौलवी घायल हो गया है। मृतक मौलवी की पहचान दिलशाद एवं घायल की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है।