पचरुखी: मौलाना हत्याकांड की जांच के लिए मंद्रापाली गांव में एफएसएल टीम पहुंची, चाकू बरामद
मंद्रापाली गांव में शनिवार की देर रात हुई मौलाना की हत्या के बाद रविवार की सुबह आठ बजे एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से रक्त के नमूने कलेक्ट किए। वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि स्कॉर्पियो और स्कूटी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।