लालगंज: लालगंज के नामिडीह गांव में दो भाइयों के विवाद में घायल बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के नामिडीह गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई अंकित कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट हुई, जिसमें आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए, जहां