मछलीशहर: तेजी बाजार थाना क्षेत्र के छतौली गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट किया गंभीर रूप से घायल
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के छतौली गांव में, दबंगो ने हमला कर छतौली गांव निवासी संदीप कुमार पाठक को गंभीर रूप से घायल कर दिया । शाम लगभग 7:00 बजे जब वह शहर से अपने घर जा रहा था । गांव में पहले से घात लगाकर बैठे दबंगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज हेतु मछलीशहर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।