महरौनी: ग्राम निवारी निवासी किसान का आरोप, स्टे के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए राजस्व विभाग ने गलत तरीके से की भूमि की पैमाइश
ग्राम निवारी निवासी किसान ने शुक्रवार दोपहर के समय जानकारी देते हुए बताया कि उसकी जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।उक्त मामले में महरौनी एसडीएम न्यायालय द्वारा जमीन पर स्टे का आदेश दिया गया था। परंतु उनके गांव में तैनात लेखपाल एवं कानून ने स्टे के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए भूमि की पैमाइश कर विपक्षियों को कब्जा दिलाने का प्रयास किया है।