डिंडौरी: वन विभाग की टीम ने सारस ताल गांव से तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
डिंडौरी वन विभाग की टीम ने सारस ताल गांव में वन्य प्राणी जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया और शुक्रवार शाम 4:00 बजे न्यायालय में पेश किया। दरअसल आरोपी तारों का जाल बिछाकर करंट लगाकर वन्य जीव का शिकार किया वन विभाग की टीम ने मुखबिर कि सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय मे पेश किया ।