पचपदरा: बालोतरा उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने नगर परिषद एवं जलदाय विभाग का औचक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए
बालोतरा उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को बालोतरा में नगर परिषद कार्यालय की विभिन्न शाखाएं तथा जलदाय विभाग का औचक निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने नगर परिषद में लापरवाही भारत ने वाले कार्मिकों को सख्त हिदायत दी। वही जलदाय विभाग का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।