अगिआंव: पूर्व विधायक अरुण यादव के अगिआंव कोठी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अचानक गिरा डीजे ट्रस, जश्न के बीच मची अफरातफरी
Agiaon, Bhojpur | Aug 17, 2026 संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण यादव के अगिआंव कोठी परिसर में रविवार को उनके पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई जा रही थी। कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी शामिल होने पहुंचे थे। पुण्यतिथि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।