सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: अंगारी मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
अंगारी मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। प्राचार्य सुमित कुमार ने बताया कि दीपावली के पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर भाग लिया।