सिरदला: प्रखंड के फतेहपुर गांव में टूटा बड़की आहर, रोपी गई धान की फसल पानी में बही #jansamasya
सिरदला प्रखंड के राजन पंचायत अंतर्गत शुक्रवार रात को फतेहपुर गांव में बड़की आहर टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह पानी में बह गई। यह वही आहर है जिसकी महज तीन महीने पहले ही मरम्मत की गई थी। ग्रामीणों ने उस समय ही घटिया कार्य पर आपत्ति जताई थी, लेकिन ठेकेदार और संवेदक ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जानकारी शनिवार 12 बजे