लालगंज: बौवापार में शिक्षा चौपाल वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान का आयोजन, खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का बढ़ाया हौसला
आजमगढ़ जनपद के शिक्षा क्षेत्र ठेकमा अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय बौवापार में शनिवार को शिक्षा चौपाल वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और गरिमाय वातावरण में संपन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। वहीं बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा उनका उत्साह वर्धन किया गया ।