वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के आरोप में वेयरहाउस के एक एंप्लॉय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 मोबाइल बरामद किया गया है। वह 1 साल से इस कंपनी में लोडर के रूप में काम करता था। डीसीपी उषा रंगनाली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर इलाके का रहने वाला है।