गांधी पार्क में गुरूवार दोपहर एक बजे करीब जिला व महानगर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफ़ात खान राजू ने सरकार पर तानाशाही, भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती।