नौतनवा: राजेश श्रीवास्तव बने रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष, महामंत्री दयानंद
रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील नौतनवा का चुनाव शनिवार को 4 बजे संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश श्रीवास्तव 66 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए जबकि 36 मत पाकर महामंत्री के पद पर दयानन्द निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारी का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।