गुलाना: उधारी के रुपए की बात को लेकर महिला और युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम हड़ताल कला में उधारी के रुपए को लेकर एक महिला और युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम हड़लायकलां निवासी चिंता बाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि चंदरसिंह और मिथलेश ने उसके व आदित्य के साथ मारपीट कर गाली गलाैज की और जान से मारने की धमकी दी।