Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
chambaexpress
Chamba, Chamba
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
#viral #viralpost Bhawna Jaryal Pahadi Live Show booking info 9816476570
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
नूरपुर : सदवां में कांग्रेस की बैठक, अजय महाजन बोले- बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर चुनाव में उतरेंगे
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
>रक्षाबंधन पर हिमाचल में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, महिलाओं को HRTC में फ्री सफर >विधानसभा पहुंचे 220 छात्र, पठानियां बोले- युवा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत >रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, 28 अगस्त को HRTC बसों में निशुल्क सफर >बड़ोग में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, TCP अधिकारियों को किया तलब >हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
हिमाचल में लॉटरी शुरू करने की तैयारी पर BJP का विरोध, राजीव बिंदल बोले- फैसला वापस ले सरकार हिमाचल प्रदेश में लॉटरी दोबारा शुरू करने की सरकार की तैयारी को लेकर सियासत गरमा गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसका कड़ा विरोध करते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉटरी से भले ही सरकार को राजस्व मिले, लेकिन इसके सामाजिक दुष्परिणाम गंभीर हो सकते हैं। बिंदल ने सरकार से रोजगार, पर्यटन, निवेश और उद्योग के जरिए राजस्व बढ़ाने पर जोर देने की बात कही।
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
छठे दिन भी पठानियां ने कुशलता से संभाली सदन की कार्यवाही हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के छठे दिन अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सदन की कार्यवाही को संसदीय नियमों, परंपराओं और गरिमा के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित किया। उन्होंने सदन को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। #हिमाचलविधानसभा #कुलदीपसिंहपठानियां #विधानसभाअध्यक्ष #मानसूनसत्र #शिमला #विधानसभासत्र #हिमाचलप्रदेश #HPAssembly #KuldeepSinghPathania #MonsoonSession #HimachalPradesh #ShimlaNews
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
विधानसभा पहुंचे 220 छात्र, पठानियां बोले- युवा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत शिमला में विभिन्न स्कूलों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के करीब 220 छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने छात्रों से संवाद करते हुए लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली और कानून निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही देखने के लिए युवाओं का बढ़ता उत्साह लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनके विश्वास को दर्शाता है। #हिमाचलविधानसभा #विधानसभा #कुलदीपसिंहपठानियां #छात्र #युवा #लोकतंत्र #शिमला #HPAssembly #KuldeepSinghPathania #Students #Youth #Democracy #HimachalPradesh #ShimlaNews
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन से पहले चंबा में बड़ी कार्रवाई, साढ़े चार क्विंटल मिठाई जब्त कर नष्ट सुरेंद्र ठाकुर चंबा 27 अगस्त रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग चंबा ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय टीम ने चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर लगाए गए नाके के दौरान पंजाब से चंबा की ओर आ रही एक पिकअप गाड़ी से करीब साढ़े चार क्विंटल मिठाई बरामद की। विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मिठाइयों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल के साथ-साथ नकली पनीर से तैयार सामग्री होने की आशंका सामने आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरामद पूरी खेप को जब्त करने के बाद मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुबह तड़के लगाया गया था नाका त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाहरी राज्यों से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की खेप चंबा पहुंचने लगी है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और सप्लाई पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत विभाग की टीम ने सुबह करीब साढ़े चार बजे एनएच-154ए पर चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान पंजाब से चंबा की ओर आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में बड़ी मात्रा में मिठाई पाई गई। विभाग के मुताबिक, करीब साढ़े चार क्विंटल मिठाई की खेप में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल के अलावा नकली पनीर से तैयार सामग्री होने की आशंका सामने आई। इसके बाद विभाग ने पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट कर दिया। त्योहारों के दौरान जारी रहेगा जांच अभियान स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाइयों समेत स्थानीय स्तर पर तैयार और बेची जा रही खाद्य सामग्री की भी जांच कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक आनंद ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं मिलावटी या नकली मिठाइयों अथवा अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। विभाग के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिठाई खरीदते समय बरतें सावधानी रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए विभाग ने लोगों से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि उपभोक्ता प्रतिष्ठित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी संबंधित विभाग को दें। बाइट: दीपक आनंद, स्वास्थ्य अधिकारी एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर।
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026
🎯 प्राकृतिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026