हिमाचल में लॉटरी शुरू करने की तैयारी पर BJP का विरोध, राजीव बिंदल बोले- फैसला वापस ले सरकार
हिमाचल प्रदेश में लॉटरी दोबारा शुरू करने की सरकार की तैयारी को लेकर सियासत गरमा गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसका कड़ा विरोध करते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉटरी से भले ही सरकार को राजस्व मिले, लेकिन इसके सामाजिक दुष्परिणाम गंभीर हो सकते हैं। बिंदल ने सरकार से रोजगार, पर्यटन, निवेश और उद्योग के जरिए राजस्व बढ़ाने पर जोर देने की बात कही।
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026