जहानाबाद: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक स्थायी वारंटी भी पकड़ा गया
नगर थाना कांड संख्या 337/26 में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी सुजीत कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह कल्याणपुर, थाना पाली, जिला पटना का निवासी है और उसके खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इधर, नगर थाना क्षेत्र से एक स्थायी वारंटी मैना चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की।