मांट: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Sep 8, 2026 मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तलिया अंडरपास (यमुना एक्सप्रेस-वे) के पास से रमन पुत्र राजू सिंह, निवासी नगला वासुदेव, थाना मांट को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।