Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

“सहयोग शिविर” के प्रभावी आयोजन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत आज दिनांक 09 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” के प्रभावी संचालन, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सहयोग शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के सुलभ प्राप्ति एवं त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा निर्देश दिया गया कि शिविरों में प्राप्त सभी वादों एवं आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकतम 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया जिनका निष्पादन 10 दिनों अथवा 20 दिनों के भीतर नहीं हो पाया हो। साथ ही लंबित मामलों पर जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा सभी सहयोग शिविरों के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को शिविर के सफल संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप स्थित उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित पंचायतवार रोस्टर का पूर्ण अनुपालन किया जाए। साथ ही शिविर स्थल पर आवश्यक मानव संसाधन, बैठने की व्यवस्था, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं न्यायालय संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया है। शिविर दिवस पर लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। 📌 दिनांक 16 जून 2026 को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे : 🔹 देव प्रखंड – इसरौर एवं बेढ़ना पंचायत 🔹 औरंगाबाद प्रखंड – कर्मा भगवान एवं कुरमा पंचायत 🔹 बारूण प्रखंड – कोचाढ़ एवं काजीचक पंचायत 🔹 मदनपुर प्रखंड – मनिका पंचायत 🔹 रफीगंज प्रखंड – बौर एवं पोगर पंचायत 🔹 कुटुम्बा प्रखंड – तेलहारा एवं बैराँव पंचायत 🔹 नबीनगर प्रखंड – राजपुर, बैरिया, सोनौरा एवं सोरी पंचायत 🔹 ओबरा प्रखंड – ऊब, भरूब एवं चंदा पंचायत 🔹 दाउदनगर प्रखंड – चौरी एवं कनाप पंचायत 🔹 गोह प्रखंड – उपहारा एवं हसामपुर पंचायत 🔹 हसपुरा प्रखंड – डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायत इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र मामलों का प्राथमिक स्तर पर समाधान एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन, औरंगाबाद जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पंचायत सरकार भवन में निर्धारित तिथि को पहुँचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को समयपूर्व जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनका प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनता के द्वार प्रशासन — समाधान, संवाद एवं सेवा के साथ आपकी समस्या — हमारा संकल्प #SahyogShivir #JanSeva #GoodGovernance #AurangabadDistrict #PublicService #AdministrationAtDoorstep CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

57 views | Aurangabad, Bihar | Jun 9, 2026

MORE NEWS

Deo, Aurangabad | Jun 13, 2026

जाती को लेकर मगध आईजी ने एक अखबार के कार्यक्रम रखी राय

जाती को लेकर मगध आईजी ने एक अखबार के कार्यक्रम रखी राय

Deo, Aurangabad | Jun 13, 2026

🚫👧👦 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन

आज दिनांक 12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार वृहद आश्रय गृह (बालगृह), बभंडी, औरंगाबाद के सभागार में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, औरंगाबाद के तत्वावधान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक, औरंगाबाद श्रीमती प्रियंका द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बालगृह के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर समाज को यह संदेश दिया कि हर बच्चे का अधिकार शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन है—न कि श्रम।

इस अवसर पर कुटुंबा प्रखंड से चिन्हित एक विमुक्त बाल श्रमिक को तत्काल सहायता स्वरूप ₹3,000 की राशि प्रदान की गई, जिससे पुनर्वास एवं आगे की सहायता सुनिश्चित की जा सके।

समारोह में प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। बालगृह में पुनर्वासित एक बालक को उसकी उत्कृष्ट हस्तशिल्प कला के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही, “वर्तमान परिदृश्य में बाल श्रम का मुद्दा” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया—🏆 प्रथम – पायल कुमारी🥈 द्वितीय – पुष्पेंद्र कुमार🥉 तृतीय – प्रमिला कुमारी

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं पुस्तक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाज के सभी वर्गों से बाल श्रम के खिलाफ संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री महेशशानंद सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आइए संकल्प लें — हर बच्चे को मिले शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य।#WorldDayAgainstChildLabour #StopChildLabour #ChildRights #EducationForAll #AurangabadBihar #ProtectChildhood
Labour Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🚫👧👦 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज दिनांक 12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार वृहद आश्रय गृह (बालगृह), बभंडी, औरंगाबाद के सभागार में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, औरंगाबाद के तत्वावधान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक, औरंगाबाद श्रीमती प्रियंका द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान बालगृह के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर समाज को यह संदेश दिया कि हर बच्चे का अधिकार शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन है—न कि श्रम। इस अवसर पर कुटुंबा प्रखंड से चिन्हित एक विमुक्त बाल श्रमिक को तत्काल सहायता स्वरूप ₹3,000 की राशि प्रदान की गई, जिससे पुनर्वास एवं आगे की सहायता सुनिश्चित की जा सके। समारोह में प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। बालगृह में पुनर्वासित एक बालक को उसकी उत्कृष्ट हस्तशिल्प कला के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, “वर्तमान परिदृश्य में बाल श्रम का मुद्दा” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया—🏆 प्रथम – पायल कुमारी🥈 द्वितीय – पुष्पेंद्र कुमार🥉 तृतीय – प्रमिला कुमारी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं पुस्तक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाज के सभी वर्गों से बाल श्रम के खिलाफ संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री महेशशानंद सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। आइए संकल्प लें — हर बच्चे को मिले शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य।#WorldDayAgainstChildLabour #StopChildLabour #ChildRights #EducationForAll #AurangabadBihar #ProtectChildhood Labour Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 12, 2026

श्रीमती प्रभा कुमारी, वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक साझा करते हुए। 🚒
आग से बचाव, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम स्वयं और दूसरों की जान-माल की रक्षा कर सकते हैं।
आइए, जागरूक बनें और सुरक्षित रहें।

#FireSafety #AurangabadBihar #SafetyAwareness #PublicSafety #StaySafe #FireDepartment
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

श्रीमती प्रभा कुमारी, वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक साझा करते हुए। 🚒 आग से बचाव, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम स्वयं और दूसरों की जान-माल की रक्षा कर सकते हैं। आइए, जागरूक बनें और सुरक्षित रहें। #FireSafety #AurangabadBihar #SafetyAwareness #PublicSafety #StaySafe #FireDepartment Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 12, 2026

आज दिनांक 12 जून 2026 को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित सभाकक्ष में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनता दरबार के दौरान दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया गया ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

जिला प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जनसुनवाई से समाधान तक — प्रशासन आपके साथ।
#JanataDarbar
#SabkaSammanJeevanAasaan
#AurangabadBihar
#GoodGovernance
#PublicService
#CitizenFirst
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

आज दिनांक 12 जून 2026 को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित सभाकक्ष में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार के दौरान दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया गया ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिला प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो। जनसुनवाई से समाधान तक — प्रशासन आपके साथ। #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService #CitizenFirst Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 12, 2026

“सहयोग शिविर” के प्रभावी आयोजन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत आज दिनांक 09 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” के प्रभावी संचालन, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सहयोग शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के सुलभ प्राप्ति एवं त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा निर्देश दिया गया कि शिविरों में प्राप्त सभी वादों एवं आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकतम 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया जिनका निष्पादन 10 दिनों अथवा 20 दिनों के भीतर नहीं हो पाया हो। साथ ही लंबित मामलों पर जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा सभी सहयोग शिविरों के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को शिविर के सफल संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप स्थित उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित पंचायतवार रोस्टर का पूर्ण अनुपालन किया जाए। साथ ही शिविर स्थल पर आवश्यक मानव संसाधन, बैठने की व्यवस्था, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं न्यायालय संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया है। शिविर दिवस पर लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। 📌 दिनांक 16 जून 2026 को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे : 🔹 देव प्रखंड – इसरौर एवं बेढ़ना पंचायत 🔹 औरंगाबाद प्रखंड – कर्मा भगवान एवं कुरमा पंचायत 🔹 बारूण प्रखंड – कोचाढ़ एवं काजीचक पंचायत 🔹 मदनपुर प्रखंड – मनिका पंचायत 🔹 रफीगंज प्रखंड – बौर एवं पोगर पंचायत 🔹 कुटुम्बा प्रखंड – तेलहारा एवं बैराँव पंचायत 🔹 नबीनगर प्रखंड – राजपुर, बैरिया, सोनौरा एवं सोरी पंचायत 🔹 ओबरा प्रखंड – ऊब, भरूब एवं चंदा पंचायत 🔹 दाउदनगर प्रखंड – चौरी एवं कनाप पंचायत 🔹 गोह प्रखंड – उपहारा एवं हसामपुर पंचायत 🔹 हसपुरा प्रखंड – डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायत इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र मामलों का प्राथमिक स्तर पर समाधान एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन, औरंगाबाद जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पंचायत सरकार भवन में निर्धारित तिथि को पहुँचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को समयपूर्व जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनका प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनता के द्वार प्रशासन — समाधान, संवाद एवं सेवा के साथ आपकी समस्या — हमारा संकल्प #SahyogShivir #JanSeva #GoodGovernance #AurangabadDistrict #PublicService #AdministrationAtDoorstep CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Aurangabad News