Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

आज दिनांक 12 जून 2026 को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित सभाकक्ष में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार के दौरान दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया गया ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिला प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो। जनसुनवाई से समाधान तक — प्रशासन आपके साथ। #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService #CitizenFirst Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

80 views | Aurangabad, Bihar | Jun 12, 2026

MORE NEWS

🚧 अंबा–नबीनगर पथ पर डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ

✅ आमजन के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अंबा–नबीनगर पथ के 12वें किलोमीटर पर स्थित क्षतिग्रस्त स्लैब कलवर्ट के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नए ह्यूम पाइप आधारित डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी एवं सिंचाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों ओर ह्यूम पाइप लगाए जा रहे हैं ताकि पटवन कार्य एवं पानी का प्रवाह सुचारू बना रहे.

🔹 डायवर्सन तैयार होने के बाद क्षतिग्रस्त स्लैब कलवर्ट को यातायात हेतु बंद कर नए स्लैब कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
🔹 इस अवधि में सभी वाहनों का संचालन डायवर्सन मार्ग से किया जाएगा।

🔹 चतरा मोड़–नबीनगर मार्ग के सुंदरगंज क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को मजबूत करने हेतु हाइट बैरियर का निर्माण भी कराया गया है।
🙏 जिला प्रशासन सभी नागरिकों से सहयोग एवं निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील करता है।
#Aurangabad #JanSuvidha #RoadSafety #Infrastructure #Bihar #PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

🚧 अंबा–नबीनगर पथ पर डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ ✅ आमजन के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अंबा–नबीनगर पथ के 12वें किलोमीटर पर स्थित क्षतिग्रस्त स्लैब कलवर्ट के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नए ह्यूम पाइप आधारित डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी एवं सिंचाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों ओर ह्यूम पाइप लगाए जा रहे हैं ताकि पटवन कार्य एवं पानी का प्रवाह सुचारू बना रहे. 🔹 डायवर्सन तैयार होने के बाद क्षतिग्रस्त स्लैब कलवर्ट को यातायात हेतु बंद कर नए स्लैब कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा। 🔹 इस अवधि में सभी वाहनों का संचालन डायवर्सन मार्ग से किया जाएगा। 🔹 चतरा मोड़–नबीनगर मार्ग के सुंदरगंज क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को मजबूत करने हेतु हाइट बैरियर का निर्माण भी कराया गया है। 🙏 जिला प्रशासन सभी नागरिकों से सहयोग एवं निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील करता है। #Aurangabad #JanSuvidha #RoadSafety #Infrastructure #Bihar #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 14, 2026

🚧 बटाने नदी पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू 🚧

जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बटाने नदी स्थित पुल के समीप आज से डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

📍 राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना NH-98) के कि.मी.-141 पर स्थित 225 मीटर लंबे बटाने पुल की तकनीकी जांच में इसकी वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाते हुए हल्के वाहनों के लिए सीमित आवागमन की अनुमति दी।

✅ अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।💰 इस परियोजना के लिए 4.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।🗓️ लक्ष्य: अगले 2 माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करना।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

🙏 आमजन से अनुरोध है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।

#Aurangabad #RoadSafety #DiversionWork #PublicSafety #NH139 #DistrictAdministration
Road Construction Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🚧 बटाने नदी पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू 🚧 जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बटाने नदी स्थित पुल के समीप आज से डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 📍 राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना NH-98) के कि.मी.-141 पर स्थित 225 मीटर लंबे बटाने पुल की तकनीकी जांच में इसकी वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाते हुए हल्के वाहनों के लिए सीमित आवागमन की अनुमति दी। ✅ अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।💰 इस परियोजना के लिए 4.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।🗓️ लक्ष्य: अगले 2 माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करना। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके। 🙏 आमजन से अनुरोध है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें। #Aurangabad #RoadSafety #DiversionWork #PublicSafety #NH139 #DistrictAdministration Road Construction Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 14, 2026

☀️ ऊर्जा आत्मनिर्भर बिहार की ओर एक और मजबूत कदम ⚡

आज दिनांक 14 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा ऊर्जा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित योजना भवन सभाकक्ष में देखा गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ किया गया। लगभग 1512 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत प्रदान करेगी।

माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं सुलभ विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्यरत है। सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में माननीय विधान पार्षद, औरंगाबाद श्री दिलीप सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीमति अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश यादव, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे ये प्रयास बिहार को हरित, सशक्त एवं विकसित भविष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#ऊर्जा_समृद्ध_बिहार #PMSuryaGhar #SolarEnergy #AurangabadBihar #CleanEnergy #बिहार_सरकार
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

☀️ ऊर्जा आत्मनिर्भर बिहार की ओर एक और मजबूत कदम ⚡ आज दिनांक 14 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा ऊर्जा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित योजना भवन सभाकक्ष में देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ किया गया। लगभग 1512 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत प्रदान करेगी। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं सुलभ विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्यरत है। सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में माननीय विधान पार्षद, औरंगाबाद श्री दिलीप सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीमति अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश यादव, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे ये प्रयास बिहार को हरित, सशक्त एवं विकसित भविष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #ऊर्जा_समृद्ध_बिहार #PMSuryaGhar #SolarEnergy #AurangabadBihar #CleanEnergy #बिहार_सरकार Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 14, 2026

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद

आज दिनांक 13 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियमावली, 1995 (समय-समय पर संशोधित) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की अद्यतन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अधिनियम के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, न्याय तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

अपर समाहर्ता, औरंगाबाद ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल डीएसपी), वरीय कोषागार पदाधिकारी, लोक अभियोजक, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🤝 समन्वित प्रयास • त्वरित न्याय • सामाजिक सुरक्षा • सशक्त समाज
#Aurangabad #SCSTAct #SocialJustice #GoodGovernance #BiharAdministration #InclusiveDevelopment
SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद आज दिनांक 13 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियमावली, 1995 (समय-समय पर संशोधित) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की अद्यतन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अधिनियम के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, न्याय तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। अपर समाहर्ता, औरंगाबाद ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल डीएसपी), वरीय कोषागार पदाधिकारी, लोक अभियोजक, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 🤝 समन्वित प्रयास • त्वरित न्याय • सामाजिक सुरक्षा • सशक्त समाज #Aurangabad #SCSTAct #SocialJustice #GoodGovernance #BiharAdministration #InclusiveDevelopment SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 13, 2026

🚧 बटाने पुल के पास बनेगा नया डायवर्सन | 14 जून से शुरू होगा निर्माण कार्य

जनसुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा बटाने नदी स्थित पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य 14 जून 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या–139 (पुराना एनएच–98) पर स्थित लगभग 225 मीटर लंबे बटाने पुल की तकनीकी जांच एवं पथ निरीक्षण के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई तथा आमजन की सुविधा के लिए हल्के वाहनों के आवागमन एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की।

इसी क्रम में अब स्थायी एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके लिए ₹4 करोड़ 56 लाख की निविदा स्वीकृत की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी दो माह के भीतर कार्य पूर्ण कर आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाया जाए।

कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

🙏 जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन को सहयोग दें।
सुरक्षित सड़क • सुगम सफर • जनहित में सतत प्रयास
— जिला प्रशासन, औरंगाबाद
#Aurangabad #RoadSafety #Infrastructure #TrafficManagement #Bihar #जनहित
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Road Construction Department, Government of Bihar

🚧 बटाने पुल के पास बनेगा नया डायवर्सन | 14 जून से शुरू होगा निर्माण कार्य जनसुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा बटाने नदी स्थित पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य 14 जून 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या–139 (पुराना एनएच–98) पर स्थित लगभग 225 मीटर लंबे बटाने पुल की तकनीकी जांच एवं पथ निरीक्षण के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई तथा आमजन की सुविधा के लिए हल्के वाहनों के आवागमन एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की। इसी क्रम में अब स्थायी एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके लिए ₹4 करोड़ 56 लाख की निविदा स्वीकृत की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी दो माह के भीतर कार्य पूर्ण कर आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाया जाए। कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 🙏 जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन को सहयोग दें। सुरक्षित सड़क • सुगम सफर • जनहित में सतत प्रयास — जिला प्रशासन, औरंगाबाद #Aurangabad #RoadSafety #Infrastructure #TrafficManagement #Bihar #जनहित Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Road Construction Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 13, 2026