बिलग्राम: मल्लावां संडीला मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल
Bilgram, Hardoi | Feb 19, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के मल्लावां संडीला मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।