बरियारपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार की संध्या साढ़े सात बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया। घायल एकमा निवासी सदरे आलम बताया जा रहा है।