पचरुखी: बघड़ा पुल के पास शराब और बाइक के साथ दो गिरफ्तार
जीबी नगर थाना क्षेत्र के बगड़ा पुल के समीप शनिवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने बाइक और भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि थाना पुलिस ने बगड़ा पुल के समीप वाहन जांच के दौरान 50 लीटर देशी चुलाई शराब और बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।