कटंगी: देवरी और जड़खरीद में वन्य प्राणी बाघ ने भैंस और बछड़े का किया शिकार, हुई मौत
वन परिक्षेत्र कटंगी के अलग-अलग एरिया में हिंसक वन्य प्राणियों के द्वारा पालतू मवेशियों के शिकार की दो घटनाएं सामने आई है।यह दोनों घटनाएं मंगलवार की देर शाम की है। पहली घटना मुंदीवाड़ा सर्किल के ग्राम जड़खरीद की है जबकि दूसरी घटना देवरी बीट की है। दोनों ही घटनाओं के बाद पीड़ित पशुपालकों ने वन विभाग को सूचना दी है।