कटंगी: कटंगी व तिरोड़ी थाना प्रभारी का हुआ तबादला, कटंगी थाना प्रभारी को तिरोड़ी व तिरोड़ी थाना अध्यक्ष को भेजा गया कटंगी
पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ ने कटंगी पुलिस अनुविभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कटंगी थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले को कटंगी से हटाकर तिरोड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं तिरोड़ी थाना प्रभारी गहलोद सेमलिया को कटंगी थाना प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारियों ने तबादलों के बाद अपने-अपने थाने में कार्यभार संभाल लिया है।