कटंगी: विश्व बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग ने समतपुरी में किया संवाद
विश्व बाघ दिवस के उपलब्ध में वन विभाग के अमले ने समतपुरी में स्कूली विद्यार्थियों से बाघों के संरक्षण और उनके महत्व पर संवाद किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चढ़ार के निर्देशन पर परिक्षेत्र सहायक कांतीलाल उइके, वन रक्षक अमोल गौतम, अतुल कंगाली ने समतपुरी के स्कूल में विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाए जाने के मकसद की जानकारी दी।