कटंगी: भाजपा नेता के शिक्षक पुत्र के अवैध अतिक्रमण को वार्ड क्रमांक 3 में नपा ने किया ध्वस्त
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 03 में सड़क की भूमि पर भाजपा नेता अमीरचंद छिपेश्वर के शिक्षक पुत्र मनीष छिपेश्वर के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण यानी बाउंड्रीवॉल को नगर परिषद के अमले ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान मनीष छिपेश्वर के मकान में ताला लगा हुआ था।