कटंगी: खबर के बाद जागे जनप्रतिनिधि महकेपार पीडब्ल्यूडी सड़क की करवाई गई वैकल्पिक मरम्मत
कटंगी क्षेत्र के महकेपार में लोक निर्माण विभाग के अधीन की आने वाली सड़क जो बारिश के मौसम में चलने लायक नहीं बची थी। इस सड़क की अब वैकल्पिक तौर पर मरम्मत करवा दी गई है। विधायक गौरव सिंह पारधी के दखल के बाद सड़क की मरम्मत हुई है। वहीं ग्राम पंचायत महकेपार के सरपंच युवचंद सोनवाने और ग्रामीण ने श्रम दान किया है। जिससे यह कार्य हुआ है।