कटंगी: एम.ए. की परीक्षा में बरती गई भारी लापरवाही, कटंगी कॉलेज में परीक्षार्थियों ने हल कर दिया गलत प्रश्न-पत्र
मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी में एम.ए. की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर परीक्षार्थियों को गलत प्रश्न-पत्र का वितरण कर दिया गया और परीक्षार्थियों ने इस प्रश्न-पत्र को हल भी किया है। यह पूरा वाकया 26 जुलाई का है। सोमवार को मामले की पड़ताल की गई तो कटंगी अध्ययन केंद्र की लापरवाही दिखी।