विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर स्थित रूर्बन आजीविका मिशन हॉल में आयोजित विभाजन विभीषिका त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा पंकज अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री आलोक पांडे, भाजपा कार्यकर्ता सी.पी. गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत निर्मित उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए लकड़ी के खिलौनों का अवलोकन किया और उनके संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से विभाजन विभीषिका के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि यह प्रदर्शनी वर्ष 1947 में भारत के विभाजन तथा उस दौरान उत्पन्न परिस्थितियों एवं त्रासदी से संबंधित है।
जिलाधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की त्रासदी से जुड़े इतिहास एवं घटनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराने के प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्राओं द्वारा बनाए गए विभाजन विभीषिका से संबंधित चित्र का भी अवलोकन किया गया एवं छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को रामनामी दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।