युवा समाजसेवी विनोद प्रिंस केशरवानी, पुरानी बाजार, कर्वी, चित्रकूट के पत्र दिनांक 12.08.2026 जो कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट द्वारा दिनांक 13.08.2026 को अधोहस्ताक्षरी को पृष्ठांकित है के क्रम में अवगत कराया गया है कि दिनांक 15 अगस्त, 2026 को बस स्टैण्ड कर्वी, चित्रकूट पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती अपितु रक्तदान करने से कोलेस्ट्राल लेवल घटता है जिससे हृदयाघात होने की सम्भावना कम हो जाती है तथा रक्त का निर्माण तेज हो जाता है इस लिए सभी सम्मानित नागरिकों समाज सेवी शिक्षक, स्वयं सेवी संस्थाओं, राजकीय कर्मचारियों, अधिवक्ता व पत्रकार बंधु, विद्यालय / कालेजों के छात्रों से अपील है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करें या भावी रक्तदाता के रूप में अपने को पंजिकृत करायें ताकि गर्भवती माताओं एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, हीमोफीलिया / थैलेसीमिया जैसे ग्रसित बच्चों का जीवन बचाया जा सके।
#Chitrakoot