वैतरणी पार का सपना हुआ साकार, स्व. जगदीश नंदन सिंह पथ का निर्माण कार्य पूरा,
शिवहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म, जल्द शुरू होगा वाहनों का परिचालन; नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने मिठाई खिलाकर दी बधाई,
शिवहर। जिलेवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित स्वर्गीय जगदीश नंदन सिंह पथ का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया। सड़क निर्माण कार्य संपन्न होने के साथ ही शिवहरवासियों का वैतरणी पार होने का सपना साकार हो गया है। इस उपलब्धि से शहरवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। अब जल्द ही इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य पूरा होने की खुशी में नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सड़क शिवहर के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
बताया जा रहा है कि इस पथ के निर्माण को लेकर शहरवासियों को लंबे समय से इंतजार था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब लोगों की निगाहें सड़क पर यातायात शुरू होने पर टिकी हैं। वाहनों का परिचालन प्रारंभ होने से शहर की यातायात व्यवस्था को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने इस उपलब्धि पर समस्त शिवहरवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होना पूरे शहर के लिए खुशी का विषय है। जल्द ही इस मार्ग पर आवागमन प्रारंभ होने से लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
सड़क निर्माण पूरा होने के साथ ही शिवहरवासियों के बीच उत्सव जैसा माहौल है।