चायल: मखऊपुर गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर किशोर झुलसा, हालत नाजुक
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र बंसीलाल मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि हिमांशु तिल्हापुर मोड़ पर लगने वाले मेले की होर्डिंग तिल्हापुर में लगा रहा था। इसी दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गया।