लखीमपुर: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारियों ने डीएम को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
ऑनलाइन व्यापार के विरोध में लखीमपुर जनपद के उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े लोगों ने सोमवार को लखीमपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि करीब साढ़े छः करोड़ से अधिक व्यापारिक खुदरा व्यापार कर कर अपने घर की रोजी-रोटी चलते हैं लेकिन ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।