लखीमपुर: नाबालिक किशोर संग अप्राकृतिक यौन शोषण कर फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मिदनिया चौराहे से किया गिरफ्तार
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 जून को एक नाबालिक किशोर के पिता ने उसके बेटे के साथ दो युवकों द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज लिया था। पुलिस ने नाबालिक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाले दोनों आरोपियों को मिदनिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।