लखीमपुर: भाजपा नेता ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का लगाया आरोप, पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली का घेराव कर की नारेबाज़ी
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के मेला मैदान चौराहे के पास बीती थे रात भाजपा नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्रा को पुलिस कर्मियों ने बीती देर रात पीट दिया था। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में एकत्रित होकर सदर कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी की थी। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग की है।