लखीमपुर: मेला मैदान चौराहे के पास भाजपा नगर महामंत्री को पुलिस कर्मियों ने पीटा वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के मेला मैदान चौराहे के पास बीती देर रात भाजपा नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्रा को पुलिस कर्मियों ने जमकर पीटा है। भाजपा नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा ने दरोगा अब्दुल आजम खान पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।