लखीमपुर: एसपी ने जिले में तैनात चार निरीक्षक व एक उप निरीक्षक का किया तबादला, महेश पाठक बनाए गए मैगलगंज क्राइम इंस्पेक्टर
एसपी लखीमपुर खीरी गणेश प्रसाद ने लखीमपुर खीरी जिले में तैनात चार निरीक्षक और एक उप निरीक्षक का कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला किया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा में तैनात निरीक्षक महेश पाठक को मैगलगंज क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। एसपी पीआरओ रमेश चंद्र पांडेय को प्रभारी निरीक्षक थाना गोला बनाया गया है।