लखीमपुर: राजापुर गांव के किसानों ने आवास विकास के द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण को रद्द करने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर गांव के ग्रामीणों ने आवास विकास परिषद के द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव को रद्द करने समेत 3 सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री का संबोधित का डीएम को सौंपा है। बीते 21 जून 2024 को किसानों ने विलोबी हाल के पास टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने आवास विकास परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।